लखनऊ, 17 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व अन्य जिलों में सोमवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अब अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। दिन में हल्की उमस भी बनी रहेगी लेकिन बारिश होने की संभावना नही है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड के जिलों में भी मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath