उप्र में तेज धूप से तापमान मामूली बढ़ा

लखनऊ, 24 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बदली छा सकती है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता ने बताया कि दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली इजाफा होने की उम्मीद है। हालांकि कई जिलों में आंशिक तौर पर बदली का असर भी बना रहेगा जिससे बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20़ 1 डिग्री, इलाहाबाद का 23़ 3 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493