लखनऊ, 13 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी से दक्षिण पूर्व की ओर से चलने वाली हवाओं में नमी का अभाव होने से पारा दोबारा बढ़ेगा।
राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर में 25 डिग्री, गोरखपुर में 26 डिग्री, झांसी में 26.5 डिग्री और इलाहाबाद में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath