उप्र में तेज धूप

लखनऊ, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली इजाफा होने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी, जिससे तापमान में मामूली इजाफा होने की उम्मीद है। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किए जाने से उमस में भी इजाफा होगा। अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री और इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493