लखनऊ, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली का असर भी बना रहेगा लेकिन बीच-बीच में तेज धूप निकलेगी। हालांकि, इससे शनिवार को दिन में गर्मी और धूप से राहत मिलने की संभावना है। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, बनारस का 22.1 डिग्री, इलाहाबाद 23.2 डिग्री और झांसी का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath