उप्र में तेज धूप

लखनऊ, 9 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन तेज हवाओं की वजह से गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

गुप्ता के मुताबिक, हालांकि दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जा सकती है। बारिश की वजह से आद्र्रता के स्तर में गिरावट आने की उम्मीद है। आर्द्रता का स्तर 75 फीसदी रहने का अनुमान है, जिससे उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21.2 डिग्री, बनारस का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 26़1 डिग्री और झांसी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493