उप्र में तेज धूप, 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

लखनऊ, 22 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी से ऊपर रहने की संभावना है, जिससे उमस में इजाफा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493