लखनऊ, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में हालांकि गिरावट दर्ज की जाएगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया जाएगा। इस सप्ताह के अंत तक दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने की सम्भावना है।
राजधानी लखनऊ के अलावा गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, बनारस का 19 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath