लखनऊ, 20 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर बारिश होने की सम्भावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22़1 डिग्री, बनारस का 23.5 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री और इलाहाबाद का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath