उप्र में तेज हवाओं से ठंडक का अहसास

लखनऊ, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। हालांकि, तेज हवाएं चलने से ठंडक का अनुभव हो रहा है। फिलहाल, मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे ठंडक का एहसास होगा। हालांकि, कोहरे से लोगों को राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है।

गुप्ता के मुताबिक, फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम साफ होने की पूरी संभावना है। इसके बाद कोहरे का असर भी समाप्त हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियसय दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, कानपुर का 13़ 3 डिग्री, बनारस का 12 डिग्री, इलाहाबाद का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493