उप्र में तेज हवा ने ठंड बढ़ाई

लखनऊ, 16 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली हुई है लेकिन तेज हवा चलने से ठंडक का अहसास हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले सप्ताह तक ठंडी हवाएं नही चलेंगी जिससे धूप का तीखापन और बढ़ जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री, कानपुर का 15.5 डिग्री, बनारस का 12.5 डिग्री, इलाहाबाद का 16 डिग्री और झांसी का 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493