लखनऊ, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही धूप निकलने से उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में वृद्घि होने के आसार जताए हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। उप्र के कुछ जिलों में हालांकि आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा और शाम तक कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22.4 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, झांसी का 24.3 डिग्री और बनारस का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath