लखनऊ, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही धूप खिली है, जिससे कोहरे से राहत मिली है। हालांकि अगले सप्ताह से न्यूतनम तापमान और अधिकतम तापमान और कमी आने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और कोहरे का ज्यादा असर नहीं रहेगा।
सुबह के समय कई जिलों में खासतौर से ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर दिखाई दिया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे का असर कम हो जाएगा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, कानपुर का 11 डिग्री, बनारस का 7.5 डिग्री, इलाहाबाद का 9 डिग्री और झांसी का 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath