Monday , 20 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » उप्र में धूप खिली, कोहरे से राहत

उप्र में धूप खिली, कोहरे से राहत

लखनऊ, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही धूप खिली हुई है जिससे कोहरे और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले कुछ दिनों के भीतर मौसम में बदलाव की संभावना है।

लखनऊ, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही धूप खिली हुई है जिससे कोहरे और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले कुछ दिनों के भीतर मौसम में बदलाव की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार हवाओं का रुख नरम पड़ने की वजह से धूप निकल रही है। हालांकि अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। इससे एक बार फिर ठंड और कोहरे का असर दिखाई देगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, इलाहाबाद का 10.3 डिग्री, गोरखपुर का 7 डिग्री और कानपुर का 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उप्र में धूप खिली, कोहरे से राहत Reviewed by on . लखनऊ, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही धूप खिली हुई है जिससे कोहरे और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के लखनऊ, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही धूप खिली हुई है जिससे कोहरे और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के Rating:
scroll to top