उप्र में धूप खिली, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही धूप खिली हुई है, जिससे कोहरे से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कमी आएगी और तेज हवाएं चलेंगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप खिलेगी, लेकिन तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। दिन में 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी। हालांकि, पूर्वाचल और बुंदेलखंड में कोहरे का असर ज्यादा दिखाई दिया।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री, कानपुर का 8 डिग्री, बनारस का 7.5 डिग्री और इलाहाबाद का 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493