लखनऊ, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में शुक्रवार सुबह धूप खिली हुई है। हालांकि तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है।
मौसम विभाग ने 12 और 13 दिसंबर के आसपास हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 12 और 13 दिसंबर को को निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से बूंदाबांदी या बारिश होने का अनुमान है।
विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख पश्चिमोत्तर की ओर से है। इससे वायु प्रदूषण का असर कम हो सकता है। आसमान साफ होने की स्थिति में वाष्पीकरण की प्रक्रिया भी तेज होगी
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 14.5 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 14 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 15़1 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath