लखनऊ, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि तापमान में थोड़ी कमी दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी, जिससे गर्मी का एहसास होगा। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी दर्ज किए जाने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24.2 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
dharmpath.com dharmpath