उप्र में धूप, तापमान में मामूली इजाफा

लखनऊ, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही धूप निकलने से गर्मी व उमस में मामूली इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कमी आने और उमसे राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है। इससे उमस बढ़ेगी। हालांकि अगले दो तीन दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूतनम तापमान 25 डिग्री, बनारस का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 23.4 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493