लखनऊ, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा अन्य जिलों में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का यही रुख बरकरार रहने की उम्मीद जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है। बुंदेलखंड के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री, कानपुर का 24.3 डिग्री, गोरखपुर का 24.5 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री और इलाहाबाद का 25.5 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath