उप्र में धूप निकली, तापमान बढ़ा

लखनऊ , 6 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार सुबह धूप निकली और तापमान में बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान और बढ़ने के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। पूर्वाचल और पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में, वाराणसी का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 25.4 डिग्री, गोरखपुर का 24.6 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री और इलाहाबाद का 26.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493