उप्र में नई एसी बस सेवा शुरू

बहराइच, 30 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के रुपईडीहा से दिल्ली तक की यात्रा के लिए एक नई वॉल्वो बस सेवा का सोमवार को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उप्र परिवहन राज्य मंत्री यासर शाह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस सेवा के शुरू होने के बाद अब लोगों को दिल्ली जाने में अधिक आसानी होगी।

यह बस सेवा रोजाना रुपईडीहा से दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी और बहराइच, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा होते हुए अगले दिन सुबह 7.30 बजे दिल्ली (आनंद विहार) पहुंचेगी। आनंद विहार से यह बस शाम पांच बजे खुलेगी और अगले दिन तड़के 3.45 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी।

परिवहन राज्य मंत्री ने अपने परिवार के साथ इस बस में लखनऊ तक सफर भी किया।

क्षेत्रीय प्रबंधक जुनैद अंसारी ने बताया, “वॉल्वो बस सेवा रुपईडीहा से बहराइच, लखनऊ, कानपुर, आगरा के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी। बस में यात्रियों को टू बाई टू पुश बैक सीट और एयर संस्पेंशन मिलेगा। इससे उन्हें झटके का अहसास नहीं होगा। इसके साथ ही सभी सीटों पर कूलिंग फैन, चार्जर प्वाइंट, पानी की सुविधा भी नि:शुल्क मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493