उप्र में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

लखनऊ,10 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। दिन में हालांकि तेज गति से पछुआ हवाओं के चलने से ठंडक का एहसास हो रहा है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी। यहां 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। तेज पछुआ हवाएं चलने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 14.5 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 15 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 15.6 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493