उप्र में पारा गिरा

लखनऊ, 1 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट आने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि राज्य के अधिकांश जिलों में रविवार सुबह से ही गुनगुनी धूप है। बनारस, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, बरेली व लखनऊ के तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा रविवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानुपर का 20.2 डिग्री, गोरखपुर का 21.1 डिग्री, झांसी का 23.2 डिग्री और इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493