उप्र में पारा चढ़ा, उमस बढ़ी

लखनऊ , 27 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और राज्य के दूसरे हिस्सों में बुधवार को तेज धूप निकली और तापमान बढ़ने के कारण राज्य में उमस भी बढ़ गई।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि शुष्क मौसम के कारण तापमान बढ़ा है, जिससे उमस भी बढ़ गई है। शुष्क मौसम के कारण अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24़ 4 डिग्री, इलाहाबाद का 28़ 4 डिग्री और झांसी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में बुधवार को 75 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493