उप्र में पीसीएफ 10 लाख मीट्रक टन धान खरीदेगा : मंत्री

उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में पीसीएफ द्वारा नौ लाख मीट्रिक टन धान खरीदने के लक्ष्य के सापेक्ष 1,75617 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था।

वर्मा ने कहा, “भारत सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर हर जिले में जिला अधिकारी द्वारा चयनित सहकारी समितियों एवं पीसीएफ कृषक सेवा केंद्रों को क्रय केंद्र के रूप में क्रियान्वित कर सीधे किसानों से धान की खरीद कर भारतीय खाद्य निगम/खाद्य विभाग को चावल की आपूर्ति की जाती है।”

सहकारिता मंत्री ने बताया, “विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान खरीद हेतु जनपैदावार लक्ष्य इस प्रकार निर्धारित किया जाए कि उसकी पूर्ति हो सके। धान खरीद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत/सम्मानित भी किया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पीसीयू द्वारा भी चालू वर्ष में धान खरीद की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493