मुजफ्फरनगर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन इस संबंध में अभी कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, बुढ़ाना के बडौत रोड पर जंगल में बुढ़ाना के ही रहने वाले राहुल कश्यप का शव पेड़ से लटका मिला।
पुलिस को आशंका है कि दिवाली की रात उसकी हत्या की गई और इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।
लोगों ने गुरुवार सुबह पेड़ पर जब शव लटका देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath