देवरिया, 30 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर पुरुवा चौराहे के पास शुक्रवार की देर रात एक ठेकेदार की स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में ठेकेदार की मां की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए जिनमें तीन बच्चे भी हैं।
दुर्घटना में घायल ठेकेदार और उसकी पत्नी की हालत गंभीर है।
पुलिस के मुताबिक, सलेमपुर निवासी नाज आलम परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं। वह लखनऊ में ठेकेदारी करते हैं। शुक्रवार की रात में वह अपनी मां और पत्नी के साथ स्कार्पियो से सलेमपुर जा रहे थे।
गाड़ी में बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर पुरुवा चौराहे के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
दुघर्टना में नाज की मां शाहिदा (68)की मौत हो गई, जबकि नाज आलम (45)और उनकी पत्नी शपथजहां (40)की हालत गंभीर बनी हुई है। गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति और तीन बच्चों को भी चोट आई हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath