उप्र में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 12 रैलियां

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, मोदी का यूपी चुनावी दौरा 4 फरवरी से शुरू होगा। पहले दो चरण के लिए 4 रैलियां होंगी। पीएम मोदी 4, 7, 10 और 12 फरवरी को रैलियां करेंगे। हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से अभी तक इन रैलियों के स्थलों का चयन नहीं किया गया है।

सूत्र बताते हैं कि सर्वाधिक ज्यादा जोर पश्चिम उत्तर प्रदेश के पहले, दूसरे और तीसरे चरण पर रहेगा। आखिरी फेज में रैलियों की संख्या बढ़ सकती है। इस बार भाजपा पूर्वांचल में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश में है। वैसे चुनाव घोषित होने के पहले ही परिवर्तन यात्रा के दौरान मोदी ने प्रदेश के हर कोने में जाकर छह रैलियों को संबोधित किया था।

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी की रैली की तैयारियों में अपनी कोर टीम को लगाया है। मोदी की रैली वाले विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों व उनकी टीम को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। मोदी की जनसभाओं में सुरक्षा को लेकर शासन के अफसरों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। यह चुनाव प्रधानमंत्री की नोटबंदी का इम्तिहान भी होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493