लखनऊ, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में एक बार फिर आंधी तूफान आने की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 मई को उप्र के कई जिलों में तूफान आने के आसार हैं। सभी जिलों के जिलाधिकारियों को इस बाबत अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर तूफान और आंधी आने के आसार हैं। तेज धूप निकलेगी लेकिन तेज हवाओं की वजह से इसका असर कम रहेगा। आगरा, मध्य उप्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 एवं 14 मई को मौसम खराब हो सकता है। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर का 22.4 डिग्री, बनारस का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इधर, उप्र के राहत आयुक्त संजय कुमार ने उप्र के सभी जिलाधिकारियों एवं मंडालायुक्तों को निर्देश जारी कर सतर्क रहने का निर्देश जारी किया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों आये आधी तूफान में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी और 30 लोग घायल हो गये थे। इसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है।
dharmpath.com dharmpath