राज्य में फिल्मोत्सव का आयोजन करने, फिल्म निर्माताओं को आर्थिक सहायता मुहैया कराने, प्रदेश में शूटिंग की सुविधाएं देने, सर्वश्रेष्ठ निर्माता-निर्देशक का पुरस्कार देने तथा फिल्म सोसाइटीज को समर्थन देने की चर्चा उत्तर प्रदेश संशोधित फिल्म नीति-2015 में की गई है।
इसके तहत राज्य सरकार द्वारा वर्ष में एक बार फिल्मोत्सव का आयोजन करवाया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा उक्त कार्यो के लिए राष्ट्रीय फिल्मोत्सव निदेशालय से एक समझौता किया जाएगा। इस फिल्मोत्सव का आयोजन उद्योग, सूचना, पर्यटन, मनोरंजन कर तथा संस्कृति विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। फिल्मोत्सव का आयोजन फिल्म विकास निधि के माध्यम से करवाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath