वेनिस फिल्मोत्सव का समापन चीन की ‘मि. सिक्स’ के साथ

यह फिल्म मिस्टर सिक्स (फेंग जिआगांग) नाम के एक बदमाश के ईद-गिर्द घूमती है, जो बीजिंग में एक छोटे स्टोर के पीछे अकेला रहता है। मिस्टर सिक्स हृदय रोग की बीमारी से जूझते हुए अपने बीते अच्छे दिनों को याद करता है।

फिल्म के निर्देशक गुआन हू ने सिन्हुआ के साथ साक्षात्कार के दौरान उन कारणों के बारे में बताया, जिनकी वजह से उन्होंने परिवार, दोस्ती और बीते दिनों से जुड़ी इस कहानी पर फिल्म बनाने का फैसला किया। उन्होंने इस फिल्म को उन पुराने मूल्यों को समर्पित किया है, जो आज भी चीन के समाज में बरकरार हैं और आधुनिक समाज के लिए अधिक महत्वपूर्ण हो गई हैं।

गुआन ने कहा, “हर निर्देशक के पास कुछ अच्छी कहानियां होती हैं और यह उनमें से एक है। मैं बीजिंग में पैदा हुआ और यह कहानी उन लोगों और स्थानों के बारे में है, जहां और जिनके बीच मैं बड़ा हुआ हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493