चीन के प्रधानमंत्री का उद्यमिता, नवाचार पर जोर

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, ली ने दालियान शहर में निरीक्षण दौरे के दौरान यह बात कही। दालियान में हाल ही में दावोस सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां ली ने शिरकत की थी। यह एक ऐसा मंच है, जिसके जरिए वस्तु निर्माताओं को सेवा प्रदान कराने और उत्पादों के लिए नए विचारों को रखने का मौका मिला।

उन्होंने कुछ उत्पादों और उनकी बाजार संभावनाओं की प्रशंसा करते हुए निर्माताओं से नए विचारों को सबके समक्ष रखने का आग्रह किया, जिससे बाजार की मांगों को पूरा किया जा सके और उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार जारी रहे।

उन्होंने कहा कि स्थानीय सरकारों को बड़े पैमाने पर उद्यमशीलता और नवाचारों के लिए नीतियां लागू करने हेतु अथक प्रयास करने चाहिए, जिसमें प्रशासनिक मंजूरियां भी शामिल हों और निचले स्तरों तक अधिकार दिए जाएं।

ली ने कहा कि देश को स्टार्ट-अप कंपनियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए बेहतर माहौल बनाना चाहिए, जिससे देश के आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिल सके।

कमजोर घरेलू और वैश्विक मांग की वजह से इस साल की पहली छमाही में देश की अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत रही है, जबकि पिछले साल 7.3 प्रतिशत दर्ज की गई थी। लेकिन आमतौर पर यह 2015 के सरकार के वार्षिक लक्ष्य के समान ही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493