उप्र में बदली का असर, गर्मी से राहत

लखनऊ, 27 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य जिलों में शनिवार को तेज धूप और बदली का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सूबे में रविवार को बारिश होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी और आंशिक तौर पर बदली का असर भी दिखाई देगा। ठंडी हवाएं चलने की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने रविवार 28 जून से 2 जुलाई तक राज्य में बारिश होने के आसार जताए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 25.3 डिग्री, झांसी का 24.2 डिग्री और इलाहाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493