लखनऊ, 15 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में आंशिक तौर पर बदली छाने से गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी से अधिक होने की वजह से उमस बरकरार रहेगी। राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 24.3 डिग्री, इलाहाबााद का 25 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath