उप्र में बदली छाई, बारिश की संभावना

लखनऊ, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में मंगलवार तड़के से बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में बदली छाई रहेगी। कहीं-कहीं रुक-रुक कर हल्की से तेज बारिश होगी। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा मंगलवार को वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, इलाहाबाद में 24 डिग्री, कानपुर में 25.3 डिग्री और गोरखपुर में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493