उप्र में बदली छाई

लखनऊ, 29 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी जिससे गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। इस बीच कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा और 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जिससे गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

गुप्ता के मुताबिक, अगले चार दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की संभावना है। बारिश और बदली के प्रभाव की वजह से आर्द्रता का स्तर गिरकर 70 फीसदी तक पहुंच गया है जिससे उमस कम हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493