उप्र में बदली छाई

लखनऊ, 21 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। बदली की वजह से तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवएं चलेंगी। दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है।

गुप्ता के मुताबिक, तेज हवाएं चलने से वायुमंडल में आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किया गया जिससे उमस से राहत मिली है। अगले 24 घंटों तक मौसम का यही रुख बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवारॉको राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूतनम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, बनारस का 24.5 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493