उप्र में बस स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा जल्द

लखनऊ, 31 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू होने के बाद मुसाफिरों को हाईटेक सुविधाएं मिल रही हैं। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) यासर शाह के निर्देश पर रोडवेज प्रबंध तंत्र ने अब प्रदेश के सभी 250 बस स्टेशनों पर मुसाफिरों को वाई-फाई की सुविधा देने का निर्णय लिया है।

इसके तहत पहले चरण में 75 जिला मुख्यालयों के बस स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

परिवहन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इस सिलसिले में रोडवेज प्रबंध तंत्र की सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड और एक निजी दूरसंचार कंपनी से बातचीत चल रही है। इनमें से एक कंपनी से समझौते के बाद मुसाफिरों को बस स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

शाह ने बताया कि रोडवेज ने यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में परिवहन निगम के बेड़े में स्कैनिया व वोल्वो जैसी बसों को शामिल किया जा रहा है, वहीं आधुनिक बस स्टेशनों का निर्माण भी हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493