उप्र में बादल छाए, गर्मी से राहत

लखनऊ, 26 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में गुरुवार को सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का यही रुख बरकरार रहने की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। धूप-छांव का दौर जारी रहेगा। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनमत तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 22.4 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493