लखनऊ, 29 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। लोगों को हालांकि गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने हालांकि दिन में बारिश होने की संभावना जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर सामान्य से तेज बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath