उप्र में बादल छाए, ठंड बढ़ी

लखनऊ, 29 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं और सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड में वृद्धि हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का यही रुख बरकरार रहने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद हल्की धूप निकलने के आसार हैं। पूर्वाचल और बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में बदली का असर दिखाई देगा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

वाराणसी का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, कानपुर का 5.9 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का सात डिग्री सेल्सियस और देवरिया का आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493