उप्र में बादल छाए, तापमान गिरा

लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से आंशिक बादल छाए हुए हैं और तेज ठंड हवायें चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है। दिन में हालांकि, धूप-छांव का खेल जारी रहेगा जिससे लोगों को गर्मी और तेज धूप से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 19़ 4 डिग्री सेल्सयस, इलाहाबाद का 22 डिग्री, गोरखपुर का 20़ 3 डिग्री और कानपुर का 21़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493