उप्र में बादल छाए, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही बादल छाउ हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य में 21-22 जून तक मानसून के आ जाने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर सामान्य से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान है। यहां अगले सप्ताह तक मानसून के पहुंचने की संभवना है। अगले दो दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.2 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 25.3 डिग्री और झांसी का 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493