उप्र में बादल छाए, बारिश के आसार

लखनऊ, 9 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को बादल छाए हुए हैं, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार देर रात यहां बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन में बादल छाए रहने और बारिश होने की भी समभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और धूप निकलेगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है। गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। दिन में कई जिलों में समान्य बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री, बनारस का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493