उप्र में बादल छाए, बारिश के आसार

लखनऊ, 11 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को बदली छाई हुई है। उप्र के कई जिलों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश हो सकती है। दिन में आद्र्रता का स्तर भी 80 फीसदी दर्ज किया जाएगा, जिससे उमस बढ़ेगी। तापमान में भी गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतमत तापमान 24.3 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और बनारस का 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493