लखनऊ, 5 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 20़1 डिग्री, कानपुर में 23 डिग्री, गोरखपुर में 24.3 डिग्री, झांसी में 23 डिग्री व इलाहाबाद में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath