लखनऊ, 7 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में रविवार सुबह आंशिक रूप से बदली रही, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने दिन में कुछ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी और तेज हवाएं चलेंगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है।
राजधानी लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा रविवार को बनारस में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, कानपुर में 7.7 डिग्री, गोरखपुर में आठ डिग्री, इलाहाबाद में 8.9 डिग्री और झांसी में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath