उप्र में बादल छाये, बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ , 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे। तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 24़ 3 डिग्री, इलाहाबाद का 27 डिग्री और झांसी का 26़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493