उप्र में बारिश, उमस से राहत

लखनऊ, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व अन्य जिलों में रविवार देर रात जमकर बारिश हुई। बारिश से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली के बीच धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट होने की संभावना है। दिन में धूप-छांव का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानुपर का 21़1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493