उप्र में बारिश की संभावना

लखनऊ, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में सामान्य से लेकर तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर सामान्य बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ जिलों में तेज बारिश होने की भी संभावना है। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, गोरखपुर का 22.1 डिग्री, इलाहाबाद का 24.1 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493